



भारतीय स्वर्ण सिक्का देश का पहला राष्ट्रीय स्वर्ण सिक्का है, जिस पर एक ओर अशोक चक्र का चिन्ह और दूसरी ओर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र है। भारत सरकार द्वारा प्रोत्साहित यह सिक्का, पूरे भारत में बीआईएस द्वारा हॉलमार्क्ड सिक्का है। यह सिक्का 5 और 10 ग्राम में आता है। साथ ही, 20 ग्राम का भारतीय स्वर्ण बार भी उपलब्ध है। भारतीय स्वर्ण सिक्का, एडवान्स्ड एन्टी काउन्टरफीट विशेषताएं (आधुनिक नकल विरोधी विशेषताएं) और टैम्पर-प्रूफ (छेड़छाड़ विरोधी) पैकेजिंग के साथ सुसज्ज है।

शुद्धता
भारतीय स्वर्ण सिक्का 24 कैरेट शुद्ध और 999 विशुद्ध है।
हॉलमार्क्ड
सभी सिक्के बीआईएस द्वारा हॉलमार्क्ड हैं।
सुरक्षा
टैम्परिंग (छेड़छाड़) से बचाने वाली पैकेजिंग और एडवान्स्ड एन्टी काउन्टरफीट विशेषताएं (आधुनिक नकल विरोधी विशेषताएं), इस सिक्के को सुरक्षित और रिसाइकल करने में आसान बनाती हैं।
उपलब्धता
यह सिक्का नियुक्त बैंकों और अधिकृत एमएमटीसी आउटलेट्स के माध्यम से वितरित होता है।
एमएमटीसी पूरे भारत में अपने शोरूमों के माध्यम से भारतीय स्वर्ण सिक्के की ‘वापस खरीदी’ का पारदर्शी विकल्प भी देता है। एमएमटीसी, मूल रसीद के साथ और सीलबंद टैम्परप्रूफ (छेड़छाड़ विरोधी) पैकेजिंग में, उस समय के मौजूद स्वर्ण-मूल्य पर भारतीय स्वर्ण सिक्के वापस खरीदेगा। ग्राहक भारतीय स्वर्ण सिक्का खरीदते समय, स्पष्ट रूप से लाभदायक स्थिति में होंगे, जो आसानी से नकद में बदला जा सकता है।


भारतीय स्वर्ण सिक्का कहाँ से खरीदें?
भारतीय स्वर्ण सिक्का अब चयनित एमएमटीसी शोरूमों में उपलब्ध है:
एमएमटीसी डीआरओ शोरूम एफ-8-11, झंडेवालान, चपटा फैक्ट्री परिसर, रानी झांसी रोड, नई दिल्ली - 110055 फोन (ओं): 011-23513793, 23542293 एमएमटीसी सीओ शोरूम कोर -1, स्कोप कॉम्प्लेक्स, 7 वां इंस्टीट्यूशनल एरिया, लोधी रोड, नई दिल्ली - 110003 फोन (ओं): 011-24365805, 011-24381206 एमएमटीसी मुंबई शोरूम एमएमटीसी हाउस, प्लॉट नंबर - C-22, ब्लॉक -इ, बीकेसी, बांद्रा (E), मुंबई - 5551, महाराष्ट्र फोन (ओं): 022-26573078, 022-61214505

भागीदार

संपर्क
एमएमटीसी लिमिटेड, कोर -1, स्कोप कॉम्प्लेक्स, लोदी रोड,
नई दिल्ली – 110 003,
टोल फ्री नंबर: 1800 1800 000
ईमेल आईडी: igc@mmtclimited.com